Sports

नई दिल्ली : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार युनिस का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी चैम्पियन क्रिकेटर हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की यात्रा को आगे बढ़ाया और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यादगार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण ट्रॉफियां जीतीं। बता दें कि धोनी की कप्तानी में, भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में क्रिकेट विश्व कप जीता था। इसी तरह 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ ही वह क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले कप्तान हो गए थे जिन्होंने आईसीसी की तीनों प्रमुख ट्रॉफियां जीतीं।

MS Dhoni champion player, winning two World Cups is not easy: Waqar Younis

वकार बोले- सौरव गांगुली ही थे जिनकी भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने की यात्रा को एमएस धोनी और आगे ले गए। वह एक विश्व कप चैंपियन हैं। दो विश्व कप जीत चुके हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने देश के लिए, खुद के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। बेशक, अपने परिवार के लिए भी।

MS Dhoni champion player, winning two World Cups is not easy: Waqar Younis

वकार ने कहा- एमएस धोनी क्या क्रिकेटर हैं। जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। वह एक बहुत अच्छे और बड़े नेता हैं जो चीजों को समझते हैं। एक छोटे से गांव से आए धोनी एक अद्भुत इंसान हैं। उन्होंने इतने बड़े देश का नेतृत्व किया है जोकि वास्तव में प्रशंसनीय है।

MS Dhoni champion player, winning two World Cups is not easy: Waqar Younis

बता दें कि धोनी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से ही कोई अंतरराष्ट्रीय  मैच नहीं खेले हैं। बीते कुछ सालों से वह धीमी बैटिंग करने के चलते विवादों में आए थे। धोनी बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रेक्ट में भी नहीं हैं। धोनी 7 जुलाई को 39 साल के हो जाएंगे।