Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : अगले महीने (23 मार्च) से आईपीएल शुरू होने वाला है। जहां पिछले बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स इस बार भी टूर्नामेंट फतह करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नजर जीत के साथ-साथ कई रिकाॅर्ड बनाने पर भी टिकी होगी। इस बार आईपीएल में धोनी कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि कुछ रिकाॅड्स में रोहित शर्मा भी उनके करीब हैं। लेकिन सवाल ये है कि ऐसे कौन से रिकाॅर्ड हैं जो आईपीएल 2019 में धोनी अपने नाम कर सकते हैं - 

मैचों की जीत का शतक 

MS Dhoni can make these records in IPL 2019

धोनी की कप्तानी में आईपीएल में उनके नाम 94 जीत दर्ज हैं। इस सीरीज में 6 मैच जीतते ही धोनी कप्तान के रूप में सेंचुरी लगा लेंगे और इसी के साथ ही वह पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने आईपीएल में 100 मैच जीते हों। 

सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकाॅर्ड

MS Dhoni can make these records in IPL 2019

आईपीएल में अभी तक धोनी और रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा ट्राॅफी जीती हैं। जहां धोनी ने 10 सीजन की कप्तानी में 3 ट्रॉफी जीती है। वहीं, रोहित ने 6 सीजन में यह कमाल किया है। अब अगर इस बार आईपीएल का खिताब धोनी की टीम जीत जाती हैं तो वह सबसे ज्यादा आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।

विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी 

MS Dhoni can make these records in IPL 2019

महान विकेटकीपरों में शुमार एम एस धोनी ने आईपीएल में 116 स्टम्प्ड उड़ाए हैं जबकि दिनेश कार्तिक ने 124 विकेट लिए हैं। अब देखना ये होगा कि क्या धोनी कार्तिक से आगे निकल पाएंगे और आईपीएल के अंत तक धोनी कितने स्टम्प आउट कर पाते हैं। 

आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

MS Dhoni can make these records in IPL 2019

आईपीएल में क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा 292 छक्के लगाने का रिकाॅर्ड हैं। दूसरे नम्बर पर एबी डिविलियर्स और धोनी हैं जिन्होंने 186 छक्के लगाए हैं। हालांकि एक भारतीय के रूप में इस मामले में धोनी सबसे आगे हैं और सीजन में महज 14 छक्के लगाकर 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। उधर, रोहित शर्मा (184 छक्के) और सुरेश रैना (185 छक्के) भी पीछे नहीं हैं वह भी ये रिकाॅर्ड बना सकते हैं। अब देखना ये होगा कि आईपीएल में धोनी 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनते हैं या फिर कोई और।