Sports

जालन्धर : वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स की 37 रनों से हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निराश दिखे। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद हार के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कुछ चीजें हमारे लिए गलत हो गईं। हमने अच्छी शुरुआत की। पहले 10-12 ओवर हमारे लिए अच्छे गए थे। फिर, कुछ कैच छोड़े गए, कुछ मिसफिल्ड हुईं। डैथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए। हमारे पास ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो डैथ ओवर में अच्छी बॉलिंग करें। अब हमारे पास एक-के-बाद-एक योजनाएं हैं। हमें अब यह जानने की जरूरत है कि हम किस तरह बल्लेबाजों को बांध सकते हैं। 

धोनी ने कहा कि हमें कुछ गति बनाने की जरूरत थी, लेकिन हमें यह जानना चाहिए कि उन योजनाओं की योजना कब बनाई जाए। अगर आपके गेंदबाज आपको अच्छी शुरुआत देते हैं तो इससे आप अपनी रणनीति पर तरह स्टीक बैठा सकते हैं। इसी तरह खेल अपने प्रवाह में साथ आगे बढ़ता जाता है। 

धोनी ने कहा कि अब हमें अगले खेल के लिए विकेट को देखना होगा, हमें टीम की प्लेइंग इलेवन भी नजर दौड़ानी होगी। ब्रावो की हैमस्ट्रिंग में चोट है, हमारे पास कुछ खिलाड़ी नहीं हैं। हमारे पास पहले से ही कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। ऊपर से डेविड विली भी नहीं हैं। लुंगी एनगिडी हमारे साथ नहीं हैं। इस कारण हमें देखना होगा कि सही संयोजन के साथ कैसे उतरे।