Sports

साओ पाउलो : महाभारत में जिस तरह संजय ने धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया था, उसी तरह फुटबाल के दीवाने अपने नेत्रहीन और ‘आटिस्टिक’ बच्चे को स्थानीय टीम के मैचों का सजीव वर्णन सुनाया। सिल्विया ग्रेको और उनका 12 बरस का बेटा निकोलस साओ पाउलो की टीम पालमेइरास के बीच काफी मशहूर हो गए हैं।

PunjabKesari

पिछले साल मां को टीवी पर दिखाया गया था जो दर्शक दीर्घा से एक मैच का आंखों देखा हाल अपने बेटे को सुना रही थी। ग्रेको ने कहा, ‘मैंने विस्तार से सुनाया। इस खिलाड़ी ने आधी बाजू की कमीज पहनी है। उसके जूतों का क्या रंग है। उसने बाल किस रंग में रंगे है।’ निकोलस अपने दोस्तों के साथ बैठा खुशी से उछल रहा था। ग्रेको ने कहा, ‘मेरे वर्णन में जज्बात मिले थे। मैं कोई पेशेवर नहीं हूं। मैने जो महसूस हुआ, उसे बताया।’ इससे पहले रूस में 2018 विश्व कप के दौरान पोलैंड के खिलाफ मैच में कोलंबिया के एक प्रशंसक का वीडियो वाइरल हुआ था जो अपने बधिर दोस्त को हाथ के इशारे से समझा रहा था।