Sports

जालन्धर : रियो डी जनेरियो में फोटोशूट करवाते वक्त जब एक मनचले ने एम.एम.ए. स्टार जॉयस विएरा को छोड़ा, तो उन्होंने उसे पकड़कर पीट दिया। जॉयस की उक्त मनचले को पीटते हुए की वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रही है। 27 साल की जॉयस ने उक्त हादसे के बाद कहा कि यह कभी भी बर्दाश्त नहीं हो सकता। महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। अगर मैं स्विमसूट में फोटोशूट करवा रही हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी अश्लील हरकतें करने लगे। हद तो तब है जब उक्त शख्स तरह-तरह की आवाजें निकालकर उन्हें चिढ़ाने भी लगा।

जॉयस ने करवाया था यह फोटोशूट

MMA fighter punches a fan during a photo shoot in Brazil

MMA fighter punches a fan during a photo shoot in Brazil

 

उधर, 26 साल के जोसेनी वियाना फरेरा ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की। वह तो बीच पर हलका होने लए थे, की जॉयस ने उन्हें पीट दिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं, घटनाक्रम के बाद जॉयस ने कहा कि हम तब शक्तिहीन महसूस करते हैं। जब आपके अपने शहर का कोई शख्स ऐसी हरकत करे। मुझे पता है कि हर महिला की जिंदगी में ऐसा कोई न कोई मोड़ आता है। जब वह चाहने के बावजूद कुछ कर नहीं पाती। मैंने उक्त शख्स को इसलिए पीटा ताकि महिलाओं तक संदेश जाए कि वह ऐसी हरकतें करने वालों का विरोध करें। मुझे लगता है कि इन मामलों की सजा अधिक गंभीर होनी चाहिए। मंत्रालय को इसपर ध्यान देना चाहिए।

जॉयस विएरा की फोटोज-

MMA fighter punches a fan during a photo shoot in Brazil

MMA fighter punches a fan during a photo shoot in Brazil

MMA fighter punches a fan during a photo shoot in Brazil