Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे कप्तान मिताली राज ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वहीं भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आठ विकेट से अपने नाम किया। ऐसे में अब मिताली ने 200 वनडे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में यह उपलब्धि हासिल की।
PunjabKesari
तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारत की अनुभवी क्रिकेटर मिताली ने पहले ही अपने नाम सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड दर्ज करा रखा था। उन्होंने 192वां वनडे खेलते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा था। मिताली राज ने वनडे में डेब्यू जून 1999 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब उन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी और भारत यह मुकाबला 161 रन से जीता था। 

सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले शीर्ष पांच महिला क्रिकेटर हैं:

मिताली राज (भारत) 1999-2019* 200

चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) 1997-2016 191

झूलन गोस्वामि (भारत) 2002-2019* 174

एलेक्स ब्लैकवेल (ऑस्ट्रेलिया) 2003-2017 144

जेनी गन (इंग्लैंड) 2004-2018* 143


PunjabKesari