Sports

जसमीत सिंह : स्पोर्ट्स डेस्क
कैसे महज 69 गज की बाउंड्री बल्लेबाजों का हौसला बढ़ा सकती है, इसका सबूत देखने को मिला है इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका के दूसरे टी-20 मैच में। भारत ने महत्वपूर्ण टॉस जीता- पहले बैटिंग की। वनडे सीरिज के दूसरे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले रोहित ने दूसरे टी-20 में भी कहर बरपाया। 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह टी-20 का सबसे तेज शतक है। अभी दो महीने पहले ही डेविड मिलर 35 गेंद पर शतक लगा चुके हैं। राहुल लोकेश के 89 रन से भारत ने 260 रन का मजबूत लक्ष्य रखा। रोहित ने 10 तो राहुल ने 8 छक्के लगाए। 
जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने भी तेज शुरुआत की। डिकवेला, थरंगा और परेरा ने खूब हाथ खोले। पूरे मैच में 31 छक्के लगे। एक समय श्रीलंका जरूरत लक्ष्य का पीछा करता नजर आ रहा था लेकिन 13वां ओवर शुरू होते ही विकेटों का पत्न होना शुरू हो गया। कुलदीप यादव ने एक ओवर में तीन विकेट निकाले तो पीछे ही बॉलिंग करने आए चाहल ने भी अपने ओवर में तीन विकेट निकाल श्रीलंका की कमल तोड़ दी। श्रीलंका ने मुकाबला अच्छा किया लेकिन मध्यक्रम फिर पुछले बल्लेबाजों में से कोई संघर्ष करता नजर नहीं आया, यही श्रीलंका की हार की वजह बना। भारत श्रीलंका के दूसरे टी-20 के दौरान पांच रिकॉर्ड भी बने हैं। जानें-

सबसे तेज शतक : रोहित ने की मिलर की बराबरी
PunjabKesari
भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। इससे पहले 35 गेंद में ही शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम पर है। उन्होंने अक्तूबर में बांगलादेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। रिचड्र्स लेवी 45 गेंद, फाफ डू प्लेसिस 46 तो केएल राहुल 46 गेंद में शतक लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच भी इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद में शतक लगा चुके हैं।

एक मैच में लगे 31 छक्के
भारत ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 छक्के लगाए तो वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाज भी पीछे नहीं रहे। अपने 229 की पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भी 21 छक्के लगाए। भारत की तरफ से जहां रोहित शर्मा ने सर्वाधिक दस तो राहुल ने 8 छक्के लगाए। वहीं श्रीलंका की तरफ से कुशल परेरा ने सर्वाधिक 7 छक्के लगाए। थरंगा ने 2 तो डिकवेला ने एक छक्का लगाकर अपने हाथ खोले।

छठा सबसे महंगा ओवर फेंका प्रदीप ने
श्रीलंका के नुवान प्रदीप सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 61 रन लुटा दिए। यह टी-20 क्रिकेट में छठा सबसे महंगा ओवर था। सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के काएली अबोट के नाम दर्ज है। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार ओवर में 68 रन लुटा दिए थे। इसके बाद जेम्स एंडरसन (64), सनथ जयसूर्या (64), रूबल हुसैन (63), आशीष कॉला (63) के नाम है।

टी-20 में तीसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया भारत ने
PunjabKesari
टी-20 में अब तक 263 रन बराकर ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहा है। 2016 में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने यह स्कोर बनाया था। दूसरे स्थान पर 260 रनों के साथ भारत और श्रीलंका बने हुए हैं। श्रीलंका ने यह 260 रन 2007 में केन्या के खिलाफ मारे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 248/6, वेस्टइंडीज 245/6 का नाम आता है।

आखिरी 27 रन पर खो दिए नौ विकेट, सबसे बुरा प्रदर्शन
श्रीलंकाई टीम का ओपनिंग जोड़ी टूटने के बाद बिखरना अभी भी जारी है। पहले टी-20 में भी श्रीलंका ने अपने आखिरी नौ विकेट महज 48 रन बनाने में गंवा लिए थे। वहीं दूसरे टी-20 में यह नौ विकेट महज 27 रन जोड़कर ही गंवा लिए गए। यह श्रीलंका के कमजोर प्रदर्शन का जाहिर करता है।

आगे क्या
PunjabKesari
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 मुंबई में खेला जाना है। हालांकि भारत सीरिज जीत चुका है। ऐसे में यह गेम महज औपचारिकता ही होगी। लेकिन भारत की नजर में इसका बहुत महत्व होगा। क्योंकि भारत के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में मुंबई वनडे में भी आतिशी पारियां देखने को मिल सकती हैं।