Sports

नई दिल्ली : भारतीय बॉक्सर मैरीकॉम को जल्द भारत सरकार पद्म विभूषण से अलंकिृत करेगी। मैरीकॉम के अलावा बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। छह प्लेयरों को पद्म श्री मिलेंगे। यह प्लेयर हैं- भारतीय क्रिकेटर जहीर खान, फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम पी गणेश, ओलिंपिक मेडलिस्ट जीतू राय के अलावा भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल।

मैरीकॉम की उपलब्धियां 

Sports
मैरीकॉम वल्र्ड एमैच्युर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड छह बार जीतने वाली पहली महिला हैं। इसके अलावा पहली सात वल्र्ड चैम्पियनशिप में वह मेडल जीत चुकी हैं। मैरीकॉम को 2006 में पद्मश्री तो 2013 में पद्म विभूषण दिया गया था। जानें मैरीकॉम के रिकॉर्ड के बारे में-

ओलिंपिक खेल
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2012 लंदन फ्लाईवेट
विश्व चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2002 अंताल्या पिनवेट
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2005 पोडॉल्स्क पिनवेट
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2006 नई दिल्ली पिनवेट
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2008 हृद्बठ्ठद्दड्ढश शहर पिनवेट
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2010 ब्रिजटाउन लाइट फ्लाईवेट
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2018 नई दिल्ली लाइट फ्लाईवेट
रजत पदक - दूसरा स्थान 2001 स्क्रैंटन लाइट फ्लाईवेट
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2019 उलान-उडे फ्लाईवेट
एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2014 इंचियोन फ्लाईवेट
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2010 गुआंगज़ौ फ्लाईवेट
कॉमनवैल्थ गेम्स
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2018 गोल्ड कोस्ट लाइट फ्लाईवेट

पीवी सिंधु की उपलब्धियां 

Image result for pv sindhu punjab kesari sports
2020 टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय बैडमिंटन के लिए सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु भारत के लिए 2019 की बैडमिंटन वल्र्ड चैम्प्यिनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली प्लेयर हैं। अप्रैल 2017 में उन्होंने बैडमिंटन की दूसरी रैंकिंग हासिल की थी। सिंधु 2018 और 2019 में फोब्र्स की हाईएस्ट पेड फीमेल एथलीट (भारत) लिस्ट में पहले नंबर पर रही थी।
जानें पीवी सिंधु के रिकॉर्ड के बारे में-
ओलिंपिक खेल
रजत पदक - दूसरा स्थान 2016 रियो डी जनेरियो महिला एकल
विश्व चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2019 बेसल महिला एकल
रजत पदक - दूसरा स्थान 2018 नानजिंग महिला एकल
रजत पदक - दूसरा स्थान 2017 ग्लासगो महिला एकल
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2014 गुआंगज़ौ महिला एकल
कांस्य पदक - तीसरे स्थान पर 2013 कोपनहेगन महिला एकल
एशियाई खेल
रजत पदक - दूसरा स्थान 2018 जकार्ता-पालमबांग महिला एकल
कांस्य पदक - तीसरे स्थान पर 2014 इंचियोन महिला टीम
कॉमनवैल्थ गेम्स
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2018 गोल्ड कोस्ट मिश्रित टीम
रजत पदक - दूसरा स्थान 2018 गोल्ड कोस्ट महिला एकल
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2014 ग्लासगो महिला एकल

भारतीय क्रिकेटर जहीर खान

Image result for zaheer khan punjab kesari sports
टीम इंडिया की ओर से बतौर तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक विकेटटेकर (311) हैं जहीर खान। 2011 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान नौ मैचों में उन्होंने 21 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 2008 में विसडन क्रिकेटर का अवॉर्ड जीतने वाले जहीर का क्रिकेट रिकॉर्ड देखें-
टेस्ट : 92 मैच, 311 विकेट
वनडे : 200 मैच, 282 विकेट
फस्र्ट क्लास : 169 मैच, 672 विकेट
लिस्ट ए : 253 मैच, 357 विकेट

फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी

Mary Kom for Padma Vibhushan, PV Sindhu for Padma Bhushan, Know records
इंफाल में जन्मी बेमबेम देवी भारत की ओर से खेलते हुए 32 गोल कर चुकी हैं। 1995 से लेकर 2016 तक एक्टिव रही बेमबेम को दुर्गा ऑफ इंडियन फुटबॉल का निकनेम भी मिला हुआ है। 39 साल की बेमबेम न्यू रैडिएंट और ईस्र्टन स्पोटर््स यूनिट की ओर से खेल रचुकी हैं। अभी वह मनीपुर पुलिस स्पोटर््स क्लब को बतौर मैनेजर सेवाएं दे रही हैं।

पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम पी गणेश

Mary Kom for Padma Vibhushan, PV Sindhu for Padma Bhushan, Know records
1946 में जन्मे हॉकी प्लेयर एम पी गणेशम्यूनिक ओलिम्पिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम में शामिल थे। 73 साल के एम पी गणेश भारतीय टीम को कोचिंग भी दे चुके हैं। उन्हें 1973 में अर्जुन अवॉर्ड भी मिला था। गणेश ने अपना करियर फुटबॉल से शुरू किया था लेकिन आर्मीमें आने के बाद उन्होंने हॉकी खेलनी शुय कर दी। एमए इंग्लिश, और स्पोर्टिंग कोचिंग में डिप्लोमा और फिजीकल एजुकेशन में वह पीएचडी हैं। जानें उनके रिकॉर्ड-
हॉकी विश्व कप
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 1971 बार्सिलोना टीम
रजत पदक - दूसरा स्थान 1973 एम्स्टर्डम टीम
ओलिंपिक खेल
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 1972 म्यूनिख टीम
एशियाई खेल
रजत पदक - दूसरा स्थान 1970 बैंकाक टीम
रजत पदक - दूसरा स्थान 1974 तेहरान टीम

ओलिंपिक मेडलिस्ट जीतू राय

Mary Kom for Padma Vibhushan, PV Sindhu for Padma Bhushan, Know records
33 साल के जीतू राय भारत के मशहूर शूटर हैं। वह 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल इवैंट में हिस्सा लेते हैं। 2016 में उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। नेपाल में जन्मे जीतू 11 गोरखा राइफल्स ऑफ इंडियन आर्मी में नैब सूबेदार हैं। जीतू 2014 और 2018 के कॉमनवैल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता हैं। जानें उनक रिकॉर्ड
विश्व चैंपियनशिप
रजत पदक - दूसरा स्थान 2014 ग्रेनेडा 50 मीटर पिस्टल
विश्व कप
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2018 मैक्सिको 10 मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2017 नई दिल्ली 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2014 मेरीबोर 10 मीटर एयर पिस्टल
रजत पदक - दूसरा स्थान 2014 म्यूनिख 10 मीटर एयर पिस्टल
रजत पदक - दूसरा स्थान 2014 मेरिबोर 50 मीटर पिस्टल
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2015 चांगवोन 10 मीटर एयर पिस्टल
कॉमनवैल्थ गेम्स
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2014 ग्लासगो 50 मीटर पिस्टल
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2018 गोल्ड कोस्ट 10 मीटर एयर पिस्टल
एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2014 इंचियोन 50 मीटर पिस्टल
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2014 इंचियोन 10 मीटर एयर पिस्टल टीम
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2017 ब्रिस्बेन 10 मीटर एयर पिस्टल
कांस्य पदक - तीसरा स्थान 2017 ब्रिस्बेन 50 मीटर पिस्टल

भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल

Image result for rani rampal punjab kesari sports
महज 15 साल की उम्र में भारतीय हॉकी टीम ज्वाइंन करने वाली रानी रामपाल इस वक्त भारतीय टीम की कप्तान हैं। जानें रानी रामपाल के रिकॉर्ड के बारे में-
एशियाई खेल
रजत पदक - दूसरा स्थान 2018 जकार्ता टीम
कांस्य पदक - तीसरे स्थान पर 2014 इंचियोन टीम
जूनियर विश्व कप
कांस्य पदक - तीसरे स्थान पर 2013 जर्मनी टीम