Sports

नई दिल्ली : टैनिस जगत की सबसे सुंदर प्लेयर्स में से एक मारिया शारापोवा इन दिनों बिजनैसमैन एलेंक्जेंडर गिलिक्स को डेट कर रही हैं। लंदन में जन्मे 38 साल के गिलिक्स प्रिंस विलियम्स और प्रिंस हैरी के साथ एक कॉलेज में पढ़ते रहे हैं। गिलिक्स के पिता लंदन के मशहूर त्वचा विशेषज्ञ हैं।
PunjabKesari
आर्ट जगत से जुड़े गिलिक्स ने 2010 में पैडल 8 नामक स्टूडियो शुरू किया था जिसमें वह आर्ट से संबंधित चीजों की सेल करते हैं। इसी स्टूडियो में उनकी मारिया के साथ मुलाकात हुई थी। अब मारिया के एलेंक्जेंडर के साथ बार-बार दिखने पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
PunjabKesari
बता दें कि एलेंक्जेंडर जब 24 साल के थे तबसे वह 17 साल की मिशा नूनू से रिलेशनशिप में थे। मई 2012 में इन्होंने शादी की जोकि सितंबर 2016 तक चली। अब क्योंकि मारिया शारापोवा भी अपने टेनिस करियर के अंतिम पड़ाव में हैं ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वह जल्द शादी कर सकती हैं।