Hockey

नई दिल्ली: ओडिशा में 28 नवंबर से शुरू होने वाले पुरूष हॉकी विश्वकप के लिए पंजाब के हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह को कमान सौंपी गई है। जबकि 18 सदस्यीय भारतीय टीम में चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा अकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह और कृष्ण बहादुर पाठक पंजाब के खिलाड़ी हैं। भारत की मेजबानी में हो रहे पुरूष विश्वकप का आयोजन 28 नवंबर से ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में किया जाना है। 
PunjabKesari, sports news, hockey news hindi, Hockey World Cup 2018, Manpreet Singh, take over, World Cup, November 28, Odisha
हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरूवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम विश्वकप में अपने अभियान की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम में पी आर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। ओडिशा के अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा की भी वापसी हो रही है।
PunjabKesari
वह गत माह मस्कट में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे थे और रिहैबिलिटेशन के बाद अपने ही राज्य के अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, कोठाजीत सिंह और जूनियर विश्वकप विजेता टीम के हरमनप्रीत सिंह के साथ भारत के डिफेंस को मजबूती देंगे। मिडफील्ड में मनप्रीत से काफी उम्मीदें रहेंगी जो चैंपियंस ट्रॉफी में अहम रहे थे। चिंगलेन के अलावा युवा सुमित, नीलकांता शर्मा, गत माह अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले हार्दिक सिंह खेलेंगे।

टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफैंडर : हरमनप्रीत सिंह, बिरेंद्र लाकरा, वरुण कुमार, कोठजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास।

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (उप-कप्तान), नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित।

फारवर्ड : आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह।