Sports

जालन्धर : राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान हॉकी से जुड़े पांच प्लेयरों को भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित अवॉर्डों से सम्मानित किया गया। खेल मंत्रालय ने बीते दिनों ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह, महिला प्लेयर सविता को चुना था। इसके अलावा क्लेरेंस लोबो को लाइफटाइम अचीवमैंट के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जा रहा है। इसी तरह भरत कुमार छेत्री को ध्यान चंद अवॉर्ड दिया गया।

PunjabKesari

बता दें कि इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, वल्र्ड चैम्पियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 20, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए 8, ध्यान चंद अवॉर्ड के लिए 4 प्लेयर चुने गए हैं। खेल रत्न अवॉर्ड के साथ प्लेयर को सात लाख तो अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यान चंद अवॉर्ड के लिए पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।