Sports

खेल डैस्क : मणिपुर के 24 वर्षीय थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स (फिंगर टिप्स) करने का गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। दो बार के गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड धारक निरंजॉय ने इंफाल में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स प्रयास के दौरान एक मिनट में 109 पुश-अप मारकर 105 पुश-अप्स के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एक मिनट में सबसे अधिक पुश-अप्स (फिंगर टिप्स) में पिछला रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम के ग्राहम माली के नाम पर था जिन्होंने 2009 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

Manipur youth Thounaojam Niranjoy Singh, Thounaojam Niranjoy Singh, Guinness world Record, Most push ups in 1 min, sports news

डॉ. थंगजाम परमानंद ने कहा कि एक भारतीय ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी हम रिकॉर्ड बनाने की वीडियो गिनीज को भेजेंगे। तीन महीने बाद निरंजॉय को उनकी उपलब्धि का प्रमाण पत्र मिलेगा। गिनीज निर्देशों के अनुसार निरंजॉय ने पर्यवेक्षकों के सामने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स का प्रयास किया।

Manipur youth Thounaojam Niranjoy Singh, Thounaojam Niranjoy Singh, Guinness world Record, Most push ups in 1 min, sports news

ऐसा पहली बार नहीं है जब निरंजॉय ने गिनीज फेम हासिल किया है। इंफाल पश्चिम जिले के नारन कोंजिन ममांग लेइकाई के थौनाओजम राजेन सिंह के बेटे, निरंजॉय ने 2019 में एक मिनट में सबसे अधिक एक आर्म लेग पुश अप का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने एक मिनट में 2020 से अधिक आर्म नक्कल पुश अप का रिकॉर्ड बनाया था।