Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और Afghanistan national cricket team के बीच अगले महीने जून होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। चयन समिति को कप्तान Rohit Sharma और स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya की फिटनेस को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। खबरों के मुताबिक दोनों खिलाड़ी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी।

रोहित शर्मा की फिटनेस बनी चिंता

रोहित शर्मा IPL 2026 में Mumbai Indians के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत में उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके कारण वह कई मुकाबलों से बाहर रहे। बताया जा रहा है कि रोहित अभी तक हाई-स्पीड रनिंग और फील्डिंग टेस्ट के मानकों को पूरा नहीं कर पाए हैं।

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका खेलना पूरी तरह फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह 20 मई को Kolkata Knight Riders के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।

हार्दिक पंड्या की वापसी पर भी संशय

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी इस सीजन में बैक स्पाज्म की समस्या से जूझते रहे हैं। पीठ में जकड़न के कारण वह कई मैच मिस कर चुके हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग करते देखा गया, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक को अगले कुछ दिनों में ‘रिटर्न टू प्ले’ (RTP) मिल सकता है, लेकिन इसके लिए उनका पूरी तरह फिट होना जरूरी है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी मौजूदगी भी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

कब शुरू होगी भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी। पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा वनडे क्रमशः 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में होगा।

चूंकि सीरीज शुरू होने में अभी समय है, इसलिए रोहित और हार्दिक के पास फिटनेस हासिल करने का अच्छा मौका रहेगा। अब सभी की नजर चयन समिति और मेडिकल अपडेट पर टिकी हुई है।