Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट विश्व कप के बाद आर्मी ट्रेनिंग के लिए गए महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) श्रीनगर पहुंच चुके हैं और इंडियन आर्मी (Indian Army) की ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है। ऐसे में ज्वॉइन करने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वो यूनीफॉर्म में हैं उनके हाथ में बैट है। 

महेंद्र सिंह धोनी की आर्मी ड्यूटी 

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni images, dhoni photos, ms dhoni army image, धोनी फोटो
आपको बता दें कि सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार धोनी 31 जुलाई से 106 टीए बटालियन (पारा) के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग करेंगे। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर घाटी में बटालियन की विक्टर फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। धोनी ने सेना के साथ ट्रेनिंग के लिये अपील की थी जिसे सेना प्रमुख बिपिन रावत की ओर से पिछले ही सप्ताह मंजूरी दी गयी है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को इस दौरान गश्त लगाने, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी दी गई है और वह इस दौरान सैन्य टुकड़ी के साथ रहेंगे। भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से दो महीने का विश्राम अवकाश लिया है ताकि वह सेना के साथ ट्रेनिंग कर सकें। उन्होंने खुद को अगले महीने से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज़ दौरे से भी खुद को अलग कर लिया है। 

महेंद्र सिंह धोनी आर्मी ट्रेनिंग  

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni images, dhoni photos, ms dhoni army image, धोनी फोटो
सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार धोनी अन्य जवानों के साथ ट्रेनिंग करेंगे और किसी आम सैनिक के साथ ही रहेंगे। धोनी की बटालियन का मुख्यालय बेंगलुरू में स्थित है जो फिलहाल कश्मीर में तैनात है। उल्लेखनीय है कि धोनी वर्ष 2015 में दक्ष पैराशूट सैनिक बने थे। उन्होंने इसके लिये आगरा के ट्रेनिंग शिविर में सेना के विमान से पांच पैराशूट ट्रेनिंग छलांग लगाई थी। पूर्व कप्तान को वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से नवाज़ा गया था जो प्रादेशिक सेना की 106 इन्फेन्ट्री बटालियन का हिस्सा है। सेना की पैराशूट रेजीमेंट की दो बटालियन में से यह एक है। 

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni images, dhoni photos, ms dhoni army image, धोनी फोटो