Sports

जालन्धर : सऊदी अरब के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के दौरान एकमात्र गोल कर उरुग्वे को नॉकआऊट में पहुंचाने वाले स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज कभी कचरा बीनते थे।
PunjabKesari
सुआरेज ने एक चैनल को दी इंटरव्यू में बताया था कि पार्टनर सोफिया को वह बचपन से जानते थे। 2001 में उन्होंने पहली बार सोफिया को डेट के लिए पूछा था। तब उन्होंने डेट का खर्च उठाने के कूड़ा तक बीना था।
PunjabKesari
2003 में सोफिया अपने परिवार के साथ बार्सिलोना चली गई। सुआरेज इसके बाद परेशान रहने लगे। फिर उन्हें सूझा कि वह फुटबॉलर बनेंगे क्योंकि फुटबॉलर के लिए किसी भी यूरोपीयन कंट्री में जाना इतना मुश्किल नहीं होगा। 
PunjabKesari
सुआरेज क्लब स्तरीय मैचों में जब पॉपुलर हुए तो आखिरकार उन्हें बार्सिलोना जाने का मौका मिल ही गया। तब तक सोफिया को भी पता चल गया था कि सुआरेज नामी फुटबॉलर बन गए हैं।

बार्सिलोना में ही फिर से दोनों की मुलाकात हुई। सुआरेज  ने वहीं, अपना प्यार जाहिर किया। सोफिया ने भी प्रपोज स्वीकार करने में देर नहीं लगाई। उसके बाद से दोनों इक_े रहने लगे। 2009 में दोनों ने शादी कर ली।
PunjabKesari
बता दें कि सुआरेज को एक समय तक दुनिया के सबसे बड़े खूंखार फुटबॉलर के तौर पर जाने जाते थे। क्योंकि पिछले विश्व कप के दौरान सुआरेज विरोधी खिलाडिय़ों को अपने दांतों से काटने को लेकर मशहूर हुए थे।