छह बार एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने लवराज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 07:43 PM

love raj singh dharmshaktu

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी लवराज सिंह धर्मशक्तु ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक बार फिर फ...

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी लवराज सिंह धर्मशक्तु ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक बार फिर फतह कर ली और यह उपलब्धि छठी बार हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। उनकी पत्नी रीना कौशल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि लवराज ने सुबह छह बजकर 10 मिनट पर एवरेस्ट के शिखर को छुआ। रीना दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्होंने यह उपलब्धि 2010 में हासिल की थी।   
PunjabKesari
लवराज ने एवरेस्ट फतह के बाद कहा कि मैंने जब पिछली बार 2015 में अभियान शुरू किया था तो नेपाल में भूकंप आ गया था। मैंने अपना अभियान बीच में ही छोड़ दिया था। मैं उस समय वहां पर था और इस भीषण त्रासदी से स्तब्ध था। मैंने भी बचाव अभियान में हिस्सा लिया था। यह वर्ष मेरे लिये सफलता लेकर आया और मैंने एवरेस्ट को फतह करने में सफलता हासिल की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!