Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक, जिन्हें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे दिग्गज बल्लेबाज अपना आइडल मानते हैं, दुनिया ने जिन्हें द लिटिल मास्टर नाम का तमगा दिया, क्रिकेट के आभुषण कहे जाने वाले सुनील गावस्कर का आज जन्मदिन है। 10 जुलाई 1949 को जन्मे गावस्कर आज 71 साल के हो गए। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 

गावस्कर की 10 खास बातें- 

  • 1. गावस्कर बचपन में एक रेसलर बनना चाहते थे। वो महान पहलवान मारुति वदर के बहुत बड़े फैन थे। क्रिकेट की प्रति उनकी रुचि अपने मामा माधव मंत्री को खेलता देखने के बाद बढ़ी।
  • 2. सुनील गावस्कर को साल 1980 में पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। 
  • 3. गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन बनाने बाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उनके टेस्ट में 34 शतक हैं, इनका यह रिकाॅर्ड 20 साल तक कायम रहा। 
  • 4. वह हाल में कमेंटटेटर के तौर पर क्रिकेट से जुड़े हैं। लेकिन कमेंट्री करने से पहले एक टेस्ट और पांच वन डे मैचों में रैफरी की भूमिका भी निभा चुके हैं।   
  • 5. गावस्कर क्रिकेट के मैदान के अलावा सिल्वर स्क्रीन पर भी अपना जादू बिखेर चुके हैं। गावस्कर मराठी फिल्म‘सावली प्रेमाची’ में लीड रोल निभा चुके हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्म ‘मालामाल’ में भी उन्होंने छोटा सा रोल किया है। 
  • 6. क्रिकेट में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए साल 1975 में सुनील गावस्कर को अजुर्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 
  • 7. साल 2012 में सुनील गावस्कर को कर्नल सी.के नायडू लाइफटाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 
  • 8. इंटरनेशल क्रिकेट मे धमाल मचाने वाले सुनील गावस्कर ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। साल 1980 में उन्होंने समरसेट काउंटी क्लब के लिए केवल एक सत्र खेला था जिसमें उन्होंने 34.30 की औसत से 686 रन बनाए थे।  इसमें दो शतक भी शामिल थे। 
  • 9. गावस्कर पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट मैचों में 100 कैच लपके थे। 
  • 10. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51.12 की स्ट्राइक रेट से 10122 रन बनाए बनाए हैं जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वन डे क्रिकेट में 35.13 की स्ट्राइक रेट से 3092 रन बनाए हैं, इसमें एकमात्र शतक और 27 अर्शतक शामिल हैं।