Sports

शंघाई: नोआ लाइल्स ने शंघाई डायमंड लीग में 100 मीटर की दौड़ में अमेरिका के क्रिस्टियान कोलमैन को 0.006 सेकंड के अंतर से हरा दिया। लाइल्स ने 9.86 सेकंड का समय निकाला जो इस साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने फोटो फिनिश में कोलमैन को हराया।

दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिम्बाइन तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में अमेरिका की एलिया हाब्स ने 11.03 सेकंड में जीत दर्ज की।