Sports

नई दिल्ली : क्रिकेट से बे्रक लेकर टैरिटोरियल आर्मी बटालियन के साथ दो महीने की ट्रेनिंग कर रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की आर्मी प्रोग्राम के दौरान गाना गाते की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में लेफिटनेंट कर्नल की वर्दी में दिख रहे धोनी बॉलीवुड मूवी ‘कभी-कभी’ का गीत ‘मैं पल दो पल का शायद हूं’, गाते हुए सुनाई देते हैं। 38 साल के धोनी इस दौरान अपने बटालियन के सीनियर सदस्यों के साथ मंच शेयर करते हुए भी दिखते हैं। वीडियो के दौरान धोनी गाना शुरू करने से पहले कहते हैं- कल कोई आएगा जो मेरे से अच्छा खेलेगा। कल कोई दूसरे लोग आएंगे जो आपने अच्छा देखेंगे। तो फ्यूचर में कोई याद करे या न करे यह मायने नहीं रखता। इस के बाद धोनी यह गीत गाते हैं। देखें वीडियो-

महेंद्र सिंह धोनी गाना गाते हुए वीडियो 

बीते दिनों धोनी की अपनी बटालियन के सदस्यों के साथ वॉलीबाल खेलने की वीडियो भी वायरल हुई थी। इसके अलावा धोनी की अपने बूट खुद पालिश करने की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने की बजाय आर्मी ट्रेनिंग के लिए पहले से अप्लाई किया हुआ था। आखिरकार 30 जुलाई को धोनी ने ड्यूटी ज्वाइंन की जोकि 15 अगस्त तक चलेगी।  106 टीए बटालियन (पैरा) में लेफिटनेंट कर्नल धोनी पैट्रोलिंग, गार्डिंग और पोस्ट ड्यूटीज निभा रहे हैं।