Sports

खेल डैस्क : पंजाब किंग्स के ऑलराऊंडर लियाम लिविंगस्टोन ने मुंबई के एमसीए स्टेडियम में एक बार फिर तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की खूब खबर लेते देखे गए। उन्होंने शमी के एक ओवर में 30 रन जड़े जिसमें चार छक्के भी शामिल थे। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने शमी की पहली ही गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा जोकि इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। खास बात यह रही कि अपनी गेंद पर इतना लंबा छक्का लगा देखकर शमी भी मुस्कराते देखे गए। देखें वीडियो-

 

आईपीएल का सबसे लंबा सिक्स (मीटर में)
117 लियाम लिविंगस्टोन
112 देवाल्ड बेविस 
108 लियाम लिविंगस्टोन
107 जोस बटलर
106 लियाम लिविंगस्टोन

GT vs PBKS, Liam Livingstone, Mohammed Shami, Livingstone 117m long six, Shami Smile, Punjab vs Gujarat, लियाम लिविंगस्टोन, मोहम्मद शमी, लिविंगस्टोन 117 मीटर लंबा छक्का, शमी स्माइल, पंजाब बनाम गुजरात


आईपीएल में सबसे लंबा छक्का
125 ए. मोर्कल, 2008
124 प्रवीण कुमार, 2011
122 एडम गिलक्रिस्ट, 2011
120 रॉबिन उथप्पा, 2010
119 क्रिस गेल, 2013
119 युवराज सिंह, 2009
119 रोस टेलर, 2008
117 बेन कटिंग, 2016
117 गौतम गंभीर, 2017
117 लियाम लिविंगस्टन, 2022

 

GT vs PBKS, Liam Livingstone, Mohammed Shami, Livingstone 117m long six, Shami Smile, Punjab vs Gujarat, लियाम लिविंगस्टोन, मोहम्मद शमी, लिविंगस्टोन 117 मीटर लंबा छक्का, शमी स्माइल, पंजाब बनाम गुजरात

लिविंगस्टोन ने इसी के साथ सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट की टॉप-5 कैटेगरी में एंट्री भी कर ली। लियाम के नौ मैचों में 20 छक्के हो गए हैं, उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अभी भी 36 छक्कों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। कोलकाता के आंद्रे रसेल 22 छक्कों के साथ दूसरे तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 10 मैचों में 21 छक्के लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 

ओवर ऑरेंज कैप की बात की जाए तो लियाम लिविंगस्टोन यहां 15 वें स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 265 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 175.49 चल रही है। अगर सीजन में एक पारी में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट की बात करें तो लियाम पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन जड़े। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 300 रही। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शशांक सिंह हैं जिन्होंने 6 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली थी। 

 


यह भी पढ़ें:- ये हैं WWE की 5 सबसे HOT महिला रैसलर्स, तस्वीरें देख हो जाएंगे इनके दीवाने

यह भी पढ़ें:- WWE की किम कार्दशियन हैं यह रैसलर, रिविलिंग फोटोशूट आपको कर देगा मदहोश