Sports

व्हाइट सल्फर स्प्रिंग्स (अमेरिका): भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ग्रीनब्रियर क्लासिक टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में आज यहां नौ अंडर 61 का कार्ड खेलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उनका कुल स्कोर 12 अंडर 128 है।            

वह यह स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए थे लेकिन इसके बाद केली क्राफ्ट ने उन्हें एक शॉट से दूसरे स्थान पर धकेल दिया। क्राफ्ट ने दूसरे राउंड में सात अंडर 63 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 127 है।