Sports

एक्रोन (अमेरिका): भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी डब्ल्यूजीसी-ब्रिजस्टोन निमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन इवन पार 70 के कार्ड से संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर चल रहे हैं।           

पहले दौर में उन्होंने पांच अंडर 65 का शानदार कार्ड खेला था लेकिन अब 36 होल में उनका स्कोर पांच अंडर का है। लेकिन वह बीती रात संयुक्त सातवें से संयुक्त 16वें स्थान पर खिसक गए हैं।           
PunjabKesari
युवा भारतीय शुभंकर शर्मा का दूसरा दिन निराशाजनक रहा जिसमें उन्होंने नौ ओवर 79 का कार्ड खेला। इससे उनका कुल स्कोर 11 ओवर में 151 है। वह 71वें और अंतिम स्थान पर हैं। टाइगर वुड्स ने संयुक्त 14वें से संयुक्त 10वें स्थान पर छलांग लगायी। उन्होंने पहले दौर में 66 और दूसरे दौर में दो अंडर 68 का कार्ड खेला था।