Sports

मैनचेस्टर: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की सराहना करते हुए कहा है कि टीम के लिए धोनी का योगदान अमूल्य है। 

महेंद्र सिंह धोनी का टीम में योगदान 

PunjabKesari, dhoni photos, rohit sharma photo, ms dhoni images, rohit sharma images
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सोमवार को कहा, ‘धोनी ने टीम में काफी परिवर्तन किए और दबाव झेला है। हम समझ सकते हैं कि उन्होंने टीम के लिए कितना कुछ किया है। धोनी का टीम के प्रति योगदान अमूल्य है और इसकी जितनी सरहाना करें उतना कम है।' कोहली ने आगे कहा, ‘धोनी ने टीम के लिए जो योगदान दिया है हम इसके लिए उनके आभारी हैं। उनके लिए टीम में अलग स्थान है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं इतने वर्षों तक उनके साथ खेला हूं।'

महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना 

गौरतलब है कि विश्वकप में धोनी की धीमी पारी को लेकर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारतीय कप्तान ने इसके इतर धोनी का समर्थन किया और टीम के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की है।