Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक बलबीर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह मोहाली में निधन हो गया। बता दें, तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत के लीजेंड हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह निधन हो गया। बलबीर के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।  

Saddened to hear about the passing of the legend, Balbir Singh Sr. My thoughts and prayers go out to his family in this time of sorrow. 🙏🏼 @BalbirSenior

— Virat Kohli (@imVkohli) May 25, 2020

दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान विराट ने ट्वीट कर कहा, ‘हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) May 25, 2020

कोच शास्त्री ने लिखा, ‘बलबीर सिंह हॉकी लीजेंड थे। उनके निधन पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

PunjabKesari
गौरतलब है कि बलबीर ने 1948 लंदन, 1952 हेलसिंकी और 1956 मेलबोर्न ओलम्पिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। मेलबोर्न में उनके नेतृत्व में ही टीम ने सोना हासिल किया था। इसके अलावा वह 1958 टोक्यो एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। सेंटर फॉरवर्ड बलबीर ने 61 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 गोल किए थे। हेलसिंकी ओलंपिक में हॉलैंड के खिलाफ फाइनल में 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किये थे और यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।