Sports

मॉस्कोः रूस में खेले जा रहे फीफा विश्वकप के नॉकआउट चरण के मुकाबले शनिवार से शुरू हो जाएंगे। अंतिम 16 में प्रवेश कर चुकीं टीमें क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए लड़ाई लडेंगी।

PunjabKesari

अंतिम 16 का पहला मुकाबला शनिवार को ग्रुप सी की विजेता फ्रांस और ग्रुप डी की रनर्स-अप अर्जंटीना के बीच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा। शनिवार को दूसरा मैच ग्रुप ए की विजेता उरुग्वे और ग्रुप बी की रनर्स-अप पुर्तगाल के साथ होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा।

PunjabKesari

नॉकआउट में होने वाले मैच इस तहर हैं--

30 जूनः फ्रांस vs अर्जेंटीना (शाम 7.30 बजे)

30 जूनः उरुग्वे vs पुर्तगाल   (रात 11.30 बजे)

1 जुलाई : स्पेन vs रूस (शाम 7.30 बजे से)

1 जुलाई : क्रोएशिया vs डेनमार्क (रात 11.30 बजे से)

2 जुलाई : ब्राजील vs मैक्सिको (शाम 7.30 बजे से)

2 जुलाई : बेल्जियम vs जापान (रात 11.30 बजे से)

3 जुलाई : स्वीडन vs स्विट्जरलैंड (शाम 7.30 बजे से)

3 जुलाई : कोलंबिया vs इंग्लैंड (रात 11.30 बजे से)