Sports

चेन्नई : IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक हो चुकी है और अब जिम्मेदारी उन खिलाड़ियों पर है जिन्होंने पूरे सीजन लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। यानी ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में आगे चल रहे खिलाड़ी। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों ने बिल्कुल वैसा ही प्रदर्शन किया। 

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड 

SRH के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास मैचों के बीच छह दिन का अंतर था और उनकी गैरमौजूदगी में ऑरेंज कैप कई खिलाड़यिों के बीच घूमती रही। लेकिन सोमवार को वापसी करते हुए उन्होंने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए और फिर से 555 रन के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। वह साई सुदर्शन से सिफऱ् एक रन और शुभमन गिल से तीन रन आगे हैं। गुजरात टाइटंस (जीटी) के दोनों ओपनर अभी भी ऑरेंज कैप की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। 

टॉप पांच में उनके पीछे विराट कोहली (RCB) 542 रन के साथ चौथे और केएल राहुल (DC) 533 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं क्लासेन के टीम-साथी अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 26 रन बनाए, 507 रन के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर इशान किशन ने CSK के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों पर 70 रन बनाए और इस सीजन में अपने कुल रन 490 तक पहुंचा दिए। इसके साथ ही वह सातवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं संजू सैमसन ने एसआरएच के ख़लिाफ़ 27 रन की पारी खेलकर पंजाब किंग्स के कूपर कॉनली और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मिचेल मार्श को पीछे छोड़ा और 477 रन के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए। 

पर्पल कैप लीडरबोर्ड

अंशुल कम्बोज SRH के खिलाफ महंगे साबित हुए और अपने चार ओवरों में 46 रन दिए, लेकिन उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया। इसी के साथ वह इस सीज़न में 20 विकेट तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन गए। अब उनके नाम 20 विकेट हैं और उनसे आगे केवल RCB के भुवनेश्वर कुमार (24 विकेट) और जीटी के कगिसो रबाडा (21 विकेट) हैं। 

वहीं SRH के ईशान मलिंगा ने डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लेकर 17 विकेट पूरे किए और 16 विकेट वाले गेंदबाजों के समूह से आगे निकल गए। अब वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोफ्रा आर्चर के बराबर हैं और फिलहाल यही टॉप पांच गेंदबाजों की सूची है। 

NO Such Result Found