Sports

नई दिल्ली : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ स्पॉट हुए हैं। राहुल क्रिकेट से ब्रेक लेकर इन दिनों कोह समुई (Koh Samui) में अपने दोस्तों के साथ वीकेशन पर गए हैं। इन्हीं दोस्तों में अथिया शेट्टी भी शामिल हैं।

केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ फोटो 

KL Rahul photos, Athiya Shetty photo, kl rahul images
केएल राहुल ने खुद ही अथिया के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक टैलीफोन बूथ में खड़े नजर आ रहे हैं। राहुल के कान पर फोन लगा हुआ है जबकि आथिया मुस्कराते हुए दिख रही है। उक्त पोस्ट के साथ राहुल ने बॉलीवुड मूवी हेराफेरी का मशहूर डायलॉग हैलो देवी प्रसाद (Hello Devi Prasad) लिखा है।

राहुल अथिया की पोस्ट पर कमेंट 

KL Rahul photos, Athiya Shetty photo, kl rahul images
दोनों की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात यह रही कि राहुल की उक्त पोस्ट पर हाॢदक पांड्या, शिखर धवन, क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा, आथिया के पिता सुनील शेट्टी, मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, आथिया के भाई अहान शेट्टी, क्रिकेटर सूर्यकुमार ने भी मजेदार कमैंट किए। 

केएल राहुल अथिया शेट्टी रिलेशनशिप

KL Rahul photos, Athiya Shetty photo, kl rahul images

बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी में लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अथिया की सहेली निधि अग्रवाल के साथ भी राहुल के रिलेशन की खबरें चलीं थीं लेकिन निधि ने खुद ही मामले से पल्ला झाड़कर सारी हवा साफ कर दी थी। अब एक बार फिर से राहुल और आथिया इकठे हुए हैं। दोनों की फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hello, devi prasad....?

A post shared by KL Rahul?? (@rahulkl) on Dec 27, 2019 at 10:15pm PST