Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में कोलकाता को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है। हारने के बाद भी कोलकाता ने छक्कों का शतक लगा दिया है और मौजूदा सत्र में ये कमाल करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं दूसरे नम्बर पर किंग्स इलेवन पंजाब और तीसरे नम्बर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तथा मुंबई इंडियंस काबिज हैं।

आईपीएल 12 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टाॅप तीन टीमें 

कोलकाता नाइट राइडर्स : 109 छक्के

किंग्स इलेवन पंजाब : 83 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस : 74 छक्के

कोलकाता के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने अकेले 42 छक्के लगाए हैं जिस कारण टीम पहले पहले नंबर पर है। इतना ही नहीं मौजूदा सत्र में रसेल सबसे ज्यादा 42 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं और उनके आसपास फिलहाल कोई नहीं है। रसेल के अलावा केकेआर की तरफ से नीतीश राणा ने 18, क्रिस लिन ने 13, दिनेश कार्तिक ने 12 और सुनील नरेन ने 9 छक्के लगाए हैं। 

आईपीएल 12 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

आंद्रे रसेल : 42 छक्के

क्रिस गेल : 32 छक्के

एबी डिविलियर्स : 25 छक्के

गौर हो कि टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाते हुए राजस्थान राॅयल्स को 176 रनों का लक्ष्य दिया था। मैदान में उतरी राजस्थान ने 19.2 ओवर में 177 रन बनाकर लक्ष्य को भेद दिया और 3 विकेट से जीत दर्ज की।