Sports

मुंबई : खिताब के प्रबल दावेदार हरियाणा ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में पंजाब को 1-0 से हराकर दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-17 लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। महेंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल हरियाणा के साहिल शर्मा ने 40वें मिनट में किया।
पंजाब ने बराबरी पर आने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली जबकि हरियाणा ने अपनी सारी ताकत छोड़ते हुए इस बढ़त को अंत तक कायम रखा। इससे पहले ओडि़शा ने शूटआउट में उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। ओडि़शा के लिए लबान लुगुन, सुनील जोजो और कप्तान सुनील लाकड़ा ने अपने प्रयास गोल में बदले जबकि उत्तर प्रदेश की ओर से अजीत कुमार, अजय यादव और अरूण साहनी मौके चूक गए।