जालन्धर : मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे युवराज सिंह के चाहने वालों की कतार बहुत लंबी है। इस कतार में नया नाम इंगलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन का भी दर्ज हुआ है। दरअसल मुंबई इंडियंस के ट्विटर अकाऊंट पर एक वीडियो अपलोड हुई है जिसमें केविन पीटरसन युवराज को लेकर अपना उत्सुकता दिखाते हुए नजर आ रहे हैंं। वीडियो में पीटरसन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और युवराज सिंह की ओर आते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वह कह रहे हैं एक पोल के अनुसार 64 प्रतिशत लोगों को लगता है कि युवराज का यह सीजन अच्छा जाएगा। पीटरसन ने कहा कि लोगों ने जब उनकी राय मांगी तो उन्होंने चिल्लाकर कहा- मैं यकीन करता हूं। मैं यकीन करता हूं। पीटरसन का उत्साह देखकर युवी और रोहित दोनों खुश हो गए। देखें वीडियो-