Sports

नी दिल्लीः भारत की पहली महिला रैसलर कविता फिर से WWE में धमाल मचाने को तैयार हैं। कविता देवी अगले महीने अमेरिका में होने वाले माई यंग क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लेंगी। फ्लोरिडा में आठ और नौ अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता में 32 महिला पहलवान शामिल हैं जिसमें से कविता एकमात्र भारतीय होंगी।       
PunjabKesari

पिछले साल माई यंग क्लासिक टूर्नामेंट की घोषणा हुई थी जो डब्ल्यूडब्ल्यूई हाल आफ फेम खिलाड़ी और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू के महान सुपरस्टार में से एक माई यंग के नाम पर रखी गई है। WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कहा कि कविता की भागीदारी से ज्यादा दर्शक जुटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पिछले साल भी इसमें भाग लिया था। 
PunjabKesari

कविता देवी ने पिछले साल हुए 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट में लड़कर इतिहास रचा था। वो WWE रिंग में उतरने वालीं पहली भारतीय महिला रैसलर बनीं थी। उनके काम को देखते हुए WWE ने कविता देवी को साइन कर लिया था और इसके बाद  वो आधिकारिक तौर पर WWE का हिस्सा हैं।  
PunjabKesari
कविता देवी का सामना 'मे यंग क्लासिक'  टूर्नामेंट के पहले राउंड में न्यूजीलैंड की डकोटा काई के साथ हुआ था। भले ही कविता देवी इस मैच को हार गईं, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी को दिल जीत लिया था। इसके बाद लगातार भारत का झंडा उन्होंने WWE में लहराया है।