Sports

जकार्ताः भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने शुक्रवार को यहां बीएनआई इंडोनेशियाई मास्टर्स के तीसरे दौर में 71 के कार्ड से संयुक्त सातवां स्थान हासिल किया जबकि साथी अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 11वें स्थान पर बने हुए हैं। कपूर एक समय दो अंडर पर थे लेकिन वह 11वें, 13वें और 16वें होल में बोगी कर बैठे जिसने उन्हें शीर्ष 10 से बाहर कर दिया।

आठ अंडर 208 के कुल स्कोर से वह शीर्ष पर चल रहे पूम सकसानसिन (70) से आठ शाट पीछे चल रहे हैं। पूम 16 अंडर से शीर्ष पर चल रहे हैं। कट में जगह बनाने वाले अन्य भारतीयों में 2014 में यहां विजेता रहे लाहिड़ी संयुक्त 11वें स्थान पर चल रहे हैं।
shiv kapoor image

राहिल गंगजी और विराज मदप्पा संयुक्त 20वें जबकि एसएसपी चौरसिया संयुक्त 30वें स्थान पर हैं। खालिन जोशी और एम धर्मा संयुक्त 51वें स्थान पर, एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 59वें और डेनियल चोपड़ा संयुक्त 30वें स्थान पर थे।