Sports

क्वींसटाउन (न्यूजीलैंड) : भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने यहां न्यूजीलैंड ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने छह बर्डी लगाई और एक बोगी की जिससे वह नौ अंडर के कुल स्कोर से रात के संयुक्त 26वें से संयुक्त 17वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

अन्य भारतीय में एस चिक्कारंगप्पा (68) एक पायदान के फायदे से संयुक्त 25वें स्थान पर पहुंच गये, वह बीती रात कपूर के साथ बराबरी पर थे। अजीतेश संधू ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 42वें स्थान पर पहुंच गए।