Sports

नई दिल्ली : यूट्यूब स्टार से प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर में गए 23 साल के लोगन पॉल का गर्लफ्रैंड जोसी कैंसेको से अलगाव हो गया है। लोगन पूर्व मॉडल ब्रॉडी जेनर से अलगाव के बाद पिछले महीने ही जोसी के साथ देखे गए थे। एक महीने में ही उनमें इतनी दूरियां बढ़ गई कि वह अलग हो गए। दोनों के अलग होने के पीछे कई कहानियां सामने आ रही हैं। एक में कहा जा रहा है कि जोसी ने लोगन को एक मॉडल टाना मोंगियो के साथ लंच पर देख लिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

can’t forget the lip liner

A post shared by 👻 (@josiecanseco) on Aug 12, 2019 at 1:53pm PDT

 

वहीं, कुछेक का कहना है कि जोंसी ने इसलिए बे्रकअप किया क्योंकि उनपर आरोप लग रहा था कि वह लोगन की लोकप्रियता का फायदा अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए कर रही है। जोसी जोकि नेक्सट मॉडल्स  वल्र्डवाइड के साथ जबसे जुड़ी हैं उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर छह लाख से पार हो गए हैं। जोसी नहीं चाहती थी कि उन्हें लोगन की वजह से दुनिया जाने इसलिए उन्होंने बॉक्सर के साथ बातचीत बंद कर दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

in honor of shooting my 2nd @kith x @cocacola campaign right now, throwback to our first one❤️

A post shared by 👻 (@josiecanseco) on Jul 30, 2019 at 9:55pm PDT

 

वहीं, जोसी के इस निर्णय के बाद से मॉडलिंग इंडस्ट्री ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कइयों ने लिखा है- लोगन और जोसी अलग-अलग करियर में सक्रिय है ऐसे में यह कहना कि जोसी लोगन की लोकप्रियता का फायदा उठा रही है, गलत है। तो कुछेक ने यह भी कहा कि अगर वह लोगन के साथ जुड़ी थी तो इसमें क्या बुरी बात है। हमें जिंदगी में किसी न किसी का सहारा तो चाहिए ही होता है चाहे वह लोगन ही क्यों न हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

training szn countdown begins😈

A post shared by 👻 (@josiecanseco) on Apr 29, 2019 at 2:52pm PDT

 

बता दें कि जोसी लंबे समय से मॉडलिंग करियर में सक्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपनी फोटोज डालती रहती हैं। कई नामी ब्रॉन्ड के लिए काम कर चुकी यह मॉडल बीते दिनों तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद की बेपर्दा फोटो अपलोड कर दी थी। घूमने-फिरने और खाने की शौकीन जोसी अपने लैविश लाइफ स्टाइल से सबको समय-समय पर रूबरू करवाती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

lil jessica rabbit moment last night at the #hollywoodforsciencegala thank you @chopard @uclaioes 🌹

A post shared by 👻 (@josiecanseco) on Feb 22, 2019 at 1:47pm PST