Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। बटलर राजस्थान की तरफ से एक आईपीएल सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी ये मुकाम हासिल नहीं कर पाया है। बटलर को 12 रन की जरूरत थी और पंजाब के खिलाफ 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान इस उपलब्धि को हासिल कर लिया। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेर पाए और 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन आउट होने से पहले वह अपने नाम बड़ा रिकार्ड कर गए।  

आईपीएल सीजन में 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

पंजाब किंग्स - शॉन मार्शो
मुंबई इंडियंस - सचिन तेंदुलकर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - क्रिस गेल
चेन्नई सुपरकिंग्स - माइकल हसी
कोलकाता नाइट राइडर्स - रॉबिन उथप्पा
सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वॉर्नर
दिल्ली कैपिटल्स - ऋषभ पंत
राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर*

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन

600 - जोस बटलर (2022)*
560 - अजिंक्य रहाणे (2012)
548 - जोस बटलर (2018)
543 - शेन वॉटसन (2013)

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन

3098 अजिंक्य रहाणे
2886 संजू सैमसन
2474 शेन वॉटसन
2059 जोस बटलर
1324 राहुल द्रविड़

आईपीएल सीजन में एक टीम के लिए बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक 600+ रन

6 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 
4 - सनराइजर्स हैदराबाद
4 - पंजाब किंग्स 
4 - चेन्नई सुपरकिंग्स 
2 - दिल्ली कैपिटल्स
1 - राजस्थान रॉयल्स*
1 - कोलकाता नाइट राइडर्स
1 - मुंबई इंडियंस