Sports

नई दिल्ली: अक्सर ही आपने टीम इंडिया के खिलाड़ियों जी जर्सी के पीछे उनके नाम के साथ नंबर लिखा हुआ देखा होगा, जो कि उनकी पहचान के बारे में बताते हैं, इस जर्सी नम्बर के पीछे क्या राज है क्या आप इस बात को जानते हैं? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे लिखे नम्बर का राज: 


महेंद्र सिंह धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 हैं। इसके पीछे का राज उनका जन्मदिन हैं। दरअसल, धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है और वैसे भी यह नंबर धोनी का फेवरेट नंबर माना जाता है। इसके साथ धोनी के फेवरेट खिलाड़ियों जॉर्ज बेस्ट, डेविड बेकम और क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का जर्सी नंबर 7 है।  इसलिए इस नंबर को लकी मानते हुए कप्तान धोनी ने इसे अपना जर्सी नंबर बना लिया।

PunjabKesari

विराट कोहली 
भारत के शीर्षक्रम बल्लेबाज विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। दरअसल, इस जर्सी नंबर के साथ विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 विश्वकप जीता था। इसलिए कोहली ने इस नंबर को हमेशा के लिए अपना लिया।

PunjabKesari

युवराज सिंह 
युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर को 12 बजे हुआ था। दिलचस्प है कि युवराज सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 12 में पैदा हुए थे, इसलिए इनका जर्सी नंबर भी 12 है। 


रोहित शर्मा 
अंडर 19 खेलने के दौरान रोहित की मां ने यह नंबर चुना था। रोहित की मां का मानना था कि यह नंबर रोहित के लिए अच्छे दिन लाएगा।
PunjabKesari
रविचंद्रन अश्विन 
9 अश्विन का फेवरेट नंबर है और इतना ही नहीं अश्विन का स्कूल में रोल नंबर भी 9 था, लेकिन  टीम इंडिया के विकेटकीपर रह चुके पार्थिव पटेल ने पहले ही 9 नंबर ले लिया। इसलिए अश्विन को 99 से संतोष करना पड़ा। अश्विन का ट्विटर हैंडल भी  @ashwinravi99 है।
PunjabKesari
शिखर धवन 
ओपनर शिखर धवन का जन्म 25 जुलाई को हुआ था। धवन का ट्विटर हैंडल @SDhawan25 है। यह नंबर भी उनके लिए लंकी हैं। 
PunjabKesari
हरभजन सिंह 
भारत के सबसे शानदार फिरकी गेंदबाजों में शुमार हरभजन सिंह का जन्मदिन 3 जुलाई को है। इसलिए भज्जी ने जर्सी नंबर 3 चुना।
PunjabKesari