Sports

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपए कमाकर अपने गृहनगर रांची में शांति से रहना चाहते थे। यह खुलासा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने किया। 

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े किस्से 

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, MS Dhoni pic

धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। वह भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाते है। जाफर ने कहा कि धोनी से एक बार उन से कहा था कि वह ‘क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपए कमाना चाहते है।' जाफर ने शनिवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘मुझे याद है जब वह भारतीय टीम में अपने पहले या दूसरे साल में थे तब उन्होंने कहा था, वह क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपए कमाना चाहते थे ताकि वे रांची में शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।' 

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी 

Wasim Jaffer

मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक प्रशंसक के सवाल यह प्रतिक्रिया देते हुए कही। प्रशंसक ने उनसे धोनी से जुड़ी याद साझा करने को कहा था। पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप के बाद धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से वापसी करने वाले थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना बहुत कम है।