Sports

नई दिल्ली : आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होना तय है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाडिय़ों को तैयार करने में लग गई हैं। ऐसे में आईपीएल का फीवर बढ़ाती एक हंसी से भरपूर वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है। दरअसल, आईपीएल एक्सट्रा इवेंट के दौरान खिलाडिय़ों को बॉलीवुड अदाकारों के साथ मिलकर काम करना होता था। उनके लिए कई तरह के टास्क होते थे। जब हम आपको एक ऐसे ही टास्क के बारे में बताएंगे जिसे करते हुए आरसीबी के बॉलर यजुवेंद्र चहल फेल हो गए थे।

Bollywood actress Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez, Yuzvendra Chahal, Chahal, Hula hoop, IPL 2020, RCB, IPL in UAE, cricket news in hindi, sports news

दरअसल, यजुवेंद्र को यह टास्क बॉलीवुड एक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडीज के सामने करना था। यह टास्क था हूला-हूप का। यानी कमर पर लोहे के गोले को घुमाने की मनोरंजक प्रक्रिया। जैकलीन उन्हें गाइड कर रही थीं। लेकिन चहल इसे ठीक से कर ही नहीं पा रहे थे। उक्त वीडियो चहल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर की थी। साथ ही लिखा था- रील्स।

चहल की उक्त पोस्ट पर भारतीय फैंस ने भी जमकर मजे लिए। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर तबरेज शम्सी तो ट्रोलिंग के मामले में एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने चहल की उक्त पोस्ट पर साफ लिख दिया- यह क्या बकवास है यजुवेंद्र चहल। देखें वीडियो-

View this post on Instagram

#reels ??

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on

बहरहाल, यजुवेंद्र चहल भारत के सबसे फनी क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके टिकटॉक वीडियोज भी काफी मशहूर हुए। वर्तमान में वह आरसीबी टीम के अहम सदस्य हैं।