Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम कई सारे रिकाॅर्ड दर्ज हैं। इन रिकाॅर्ड्स में एक रिकाॅर्ड ऐसा भी जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए। धोनी ने वनडे में 119 स्टंप आऊट किए हैं जोकि सबसे बड़ा रिकाॅर्ड है। इस रिकाॅर्ड को तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि टाॅप 10 की लिस्ट में तो कोई उनके आस-पास भी नहीं हैं और बांगलादेश के मुश्फिकुर रहीम को छोड़ बाकी के 9 खिलाड़ी पहले ही सन्यास ले चुके हैं। 

PunjabKesari

शनिवार को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे ओडीआई क्रिकेट में भी धोनी ने स्टंप किया और रॉस टेलर को वापस पवेलियन भेजा। धोनी के बाद सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं जिन्होंने 99 स्टंप किए हैं। इनके बाद श्रीलंका के रोमेश कलुविथारना (75), पाकिस्तान के मिइन खास (73), आस्ट्रेलिया के एसी गिलीक्रिस्ट (55) का नम्बर आता है। इस लिस्ट को देखकर आपको यह अंदाजा तो हो ही गया होगा कि इस रिकाॅर्ड को तोड़ पाना कितना मुश्किल है। 

PunjabKesari

एम.एस. धोनी ने 337 मैचों में हिस्सा बनते हुए 332 मैचों में विकेट किपर के रूप में अपनी भुमिका निभाई है। गौर हो कि कुछ दिनों पहले ही धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा स्टंप आउट (17 बार) करने का भी रिकाॅर्ड बनाया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 187 स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम पर दर्ज है।