आइल ऑफ मैन शतरंज - इंग्लैंड के माइकल एडम्स को पराजित कर अधिबन को आठवाँ स्थान

Edited By Niklesh Jain,Updated: 30 Oct, 2018 12:31 PM

isle of man intermational chess tournament adhiban b

आइल ऑफ मैन ( निकलेश जैन  ) ब्रिटेन , विश्व के सबसे प्रतिष्ठित ओपन टूर्नामेंट में से एक आइल ऑफ मैन शतरंज चैंपियनशिप का समापन पोलैंड के ग्रांड मास्टर राडोस्लाव वोइटाचेक के विजेता बनने के साथ हो गया ,नौवे राउंड मे उन्होने अजरबैजान के अकार्दी नाइडिश से...

 

आइल ऑफ मैन ( निकलेश जैन  ) ब्रिटेन , विश्व के सबसे प्रतिष्ठित ओपन टूर्नामेंट में से एक आइल ऑफ मैन शतरंज चैंपियनशिप का समापन पोलैंड के ग्रांड मास्टर राडोस्लाव वोइटाचेक के विजेता बनने के साथ हो गया ,नौवे राउंड मे उन्होने अजरबैजान के अकार्दी नाइडिश से ड्रॉ खेला पर बेहतर टाईब्रेक और अंतिम राउंड में उनके नजदीकी 6 अंको पर खेल रहे अमेरिका के जेफ्री जियांग, फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ,चीन के वांग हाऊ ,और इंग्लैंड के गाविन जोन्स के जीत दर्ज ना कर पाना भी उनके जीत के पीछे एक कारण रहा ।  उनकी जीवनसाथी अलिना नें भी शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग का प्रथम पुरूष्कार अपने नाम किया। अकार्दी 7 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहे । तीसरे स्थान पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर रूस के व्लादिमीर क्रामनिक रहे वैसे उनके साथ भारत के अधिबन भास्करन समेत 6 अन्य खिलाड़ी 6.5 अंको पर थे पर ऐसे मे अधिबन को आठवे स्थान से संतोष करना पड़ा । 

अंतिम राउंड में भारत के लिए अधिबन नें अंतिम राउंड में मेजबान इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी माइकल एडम्स को पराजित करते हुए शीर्ष 10 में जगह बनाई और भारत की और से वह शीर्ष पर रहे ।

विश्वनाथन आनंद नें चीन के वांग हाउ से ,सेथुरमन नें नीदरलैंड के अनीश गिरि से ,तो विदित गुजराती नें अर्मेनिया के हरांत मेलकुबयन से ड्रॉ खेलते हुए शीर्ष 25 में अपना स्थान सुनिश्चित किया । महिला खिलाड़ियों में भारत की आर वैशाली नें अपना पहला इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल किया । नन्हें खिलाड़ियों में निहाल सरीन नें 41वां ,प्रग्गानंधा नें 60वां तो गुकेश डी नें 70वां स्थान हासिल किया । 

फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk. SNo     Name sex FED Rtg  TB1 
1 10   GM Wojtaszek Radoslaw   POL 2727 7,0
  13   GM Naiditsch Arkadij   AZE 2721 7,0
3 4   GM Kramnik Vladimir   RUS 2779 6,5
  7   GM Grischuk Alexander   RUS 2769 6,5
  8   GM Nakamura Hikaru   USA 2763 6,5
  12   GM Wang Hao   CHN 2722 6,5
  24   GM Jones Gawain C B   ENG 2677 6,5
  26   GM Adhiban B.   IND 2668 6,5
  29   GM Xiong Jeffery   USA 2656 6,5
10 2   GM Giri Anish   NED 2780 6,0
  3   GM Vachier-Lagrave Maxime   FRA 2780 6,0
  6   GM Anand Viswanathan   IND 2771 6,0
  9   GM Karjakin Sergey   RUS 2760 6,0
  11   GM Rapport Richard   HUN 2725 6,0
  14   GM Le Quang Liem   VIE 2715 6,0
  16   GM Vidit Santosh Gujrathi   IND 2711 6,0
  17   GM Artemiev Vladislav   RUS 2706 6,0
  19   GM Almasi Zoltan   HUN 2702 6,0
  22   GM Leko Peter   HUN 2690 6,0
  23   GM Howell David W L   ENG 2689 6,0
  25   GM Sethuraman S.P.   IND 2673 6,0

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!