Sports

मुंबई : मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मोटी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 करोड़ से ज्यादा की धन राशि खर्च की है। ईशान किशन अब आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान किशन को लेकर अब इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है।

पठान ने कहा कि ईशान किशन के पास भविष्य के कप्तान बनने की क्षमता है, पर अभी नहीं। मुंबई के पास अभी भी कीरोन पोलार्ड हैं जो नेतृत्व कर सकते हैं, बुमराह जो खुद एक लीडर हैं और उनके पास सूर्यकुमार यादव जैसा खिलाड़ी है जो टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। 

पठान ने कहा कि तो इसलिए अगर मुंबई इंडियंस की टीम ईशान किशन पर इतना इनवेस्ट कर रही है तो वह उसे अगले 5-7 साल टीम के साथ रखेंगे। फ्रेंचाइजी को पता था कि जो मर्जी हो जाए उन्हें ईशान किशन हर कीमत पर चाहिए। मैंने ऑक्शन इतिहास में कभी भी मुंबई इंडियंस की टीम को किसी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी बोली लगाते हुए नहीं देखा। 

आईपीएल की मेगा ऑक्शन ईशान किशन ने दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ कर अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 करोड़ में खरीदा तो वहीं श्रेयस अय्यर को कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ देकर अपनी टीम में रखा।