Sports

नई दिल्ली : आईपीएल 2020 भले ही कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ गया है लेकिन इसका रोमांच अभी से लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। आशंका है कि अगर 15 अप्रैल को आईपीएल (IPL) शुरू हुआ तो डबल हेडर ज्यादा देखने को मिलेंगे। चलिए इस बीच आईपीएल के कुछेक रिकॉर्ड्स की ओर आपका ध्यान ले चलते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं आईपीएल हिस्ट्री में पावरप्ले के दौरान किस प्लेयर ने सर्वाधिक रन बनाए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर न तो क्रिस गेल है और न ही डेविड वार्नर। देखें लिस्ट-

आईपीएल में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

Shikhar Dhawan photo,Shikhar Dhawan images, Shikhar Dhawan pic
शिखर धवन : 2411
डेविड वार्नर : 2326
गौतम गंभीर : 2283
क्रिस गेल : 2278
पार्थिव पटेल : 1924
अजिंक्य रहाणे : 1902
रोबिन उथप्पा : 1863
विराट कोहली : 1759
वीरेंद्र सहवाग : 1593
ब्रैंडन मैकुलम : 1565

शिखर धवन पिछले पांच आईपीएल सीजन में रन

2015 : 354 रन, तीन अर्धशतक
2016 : 501 रन, चार अर्धशतक
2017 : 479 रन, तीन अर्धशतक
2018 : 497 रन, चार अर्धशतक
2019 : 521 रन, पांच अर्धशतक

शिखर धवन आईपीएल करियर 

ipl photo, ipl images

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कुल मिलाकर अब तक आईपीएल में 159 मैच खेले हैं। इनमें वह 4579 रन बना चुके हैं। 37 अर्धशतक बनाने वाले धवन 524 चौके और 96 छक्के भी लगा चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 124.80 जबकि औसत 33.42 है। बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन है।