Sports

कोलकाता: आईपीएल खिलाड़ियों की गुरूवार को यहां होने वाली नीलामी में वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के विस्फोटक क्रिकेटरों पर बोली लगाने में सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान लगा होगा लेकिन कुछ युवा भी बड़े करार हासिल कर सकते हैं। इस लुभावनी फ्रेंचाइजी लीग का 13वां सत्र इसलिए भी अहमियत रखता है क्योंकि 2020 में ही टी20 विश्व कप आयोजित किया जाना है। हालांकि इसमें फ्रेंचाइजी टीमों को अपने खर्च पर लगाम कसनी होगी। 

अफगान के नूर पर रहेंगी सबकी निगाहें
PunjabKesari
नीलामी के पूल में सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान का नूर अहमद है जिसकी उम्र 14 साल और 350 दिन है। बाएं हाथ के चाइनामैन खिलाड़ी का बेस प्राइज 30 लाख रूपए है और वह लीग में राशिद खान और मोहम्मद नबी के साथ शामिल हो सकते हैं। हाल में भारत के खिलाफ अंडर19 वनडे श्रृंखला में नूर का प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें उन्होंने नौ विकेट हासिल किए थे। और टीमों के कलाई के स्पिनरों के प्रति आकर्षण को देखते हुए उन्हें जल्द ही लिया जा सकता है।

Image result for yasawi jaiswal punjab kesari sports

भारत के युवा खिलाड़ियों में मुंबई के बांये हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग के अलावा तमिलनाडु के बायें हाथ के स्पिनर आर साई किशोर और बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल शामिल हैं। इन सभी का बेस प्राइज 20 लाख रूपये है। नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने वेस्टइंडीज के 22 साल के बिग हिटर शिमरोन हेटमायर को रिलीज कर दिया था और चेन्नई में भारत के खिलाफ पहले वनडे में 85 गेंद में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने के बाद उन्होंने अपना दावा मजबूत कर दिया। उनका बेस प्राइज 50 लाख रूपए है। 

आस्ट्रेलियाई सितारों पर होगा खास ध्यान

PunjabKesari
पिछले साल उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 4.2 करोड़ रूपए में खरीदा था लेकिन आईपीएल 2019 में लचर प्रदर्शन (पांच मैचों में 90 रन) के बाद उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन तीन ‘राइट टू मैच कार्ड' उपलब्ध होने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर फिर से इस फार्म में चल रहे खिलाड़ी को बरकरार रखने का विकल्प चुन सकती है। पर बड़ी राशि से अन्य फ्रेंचाइजी नीलामी में हेटमायर को चुन सकती है जो पहली बार कोलकाता में की जाएगी। वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी केसरिक विलियम्स पर भी दिलचस्प बोली लगने की उम्मीद है जिनका बेस प्राइज 50 लाख रूपये है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अपनी वैरिएशन लेती गेंदों से भारतीय कप्तान विराट कोहली केा परेशान किया था। 
PunjabKesari
नीलामी में पांच आस्ट्रेलियाई- पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल- शामिल हैं। ये पांचों तथा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ऊंचे बेस प्राइज दो करोड़ रूपए में उपलब्ध होंगे। विश्व कप टीम का हिस्सा रहने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने 2019 नीलामी से बाहर रहने का फैसला किया था लेकिन अक्टूबर में घरेलू मैदान पर होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वे इसमें शामिल होंगे।

PunjabKesari, glenn maxwell photo, glenn maxwell images

मिशेल स्टार्क ने इस साल बाहर रहने का फैसला किया लेकिन मैक्सवेल, कमिंस, हेजलवुड और लिन के सूची में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है। लगातार दो साल तक नीलामी से बाहर रहने वाले आल राउंडर कमिंस को अच्छा करार मिल सकता है। 

फ्रेंचाइजी के पास राशि: चेन्नई सुपरकिंग्स : 14.60 करोड़ रूपये

दिल्ली कैपिटल्स : 27.85 करोड़ रूपये

किंग्स इलेवन पंजाब : 42.70 करोड़ रूपये

कोलकाता नाइटराइडर्स : 35.65 करोड़ रूपये

मुंबई इंडियंस : 13.05 करोड़ रूपये

राजस्थान रायल्स : 28.90 करोड़ रूपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : 27.90 करोड़ रूपये

सनराइजर्स हैदराबाद : 17 करोड़ रूपये।