Sports

रायपुर : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ नाबाद 105 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत दिलाई। इसी के साथ वह ऑरेंज कैप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। वहीं गेंदबाजी सूची में भुवनेश्वर कुमार 22 विकेटों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए है। 

विराट कोहली ने रायपुर में केकेआर के खिलाफ RCB के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए IPL करियर का नौवां शतक लगाया। इस पारी की बदौलत वह इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

KKR के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी के बाद कोहली के आईपीएल की 12 पारियों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन हो गए हैं। उनसे आगे केवल बी साई सुदर्शन (501 रन) और हाइनरिक क्लासन (508 रन) हैं। चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 481 रन हैं। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 477 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के नाम 467 रन हैं। 

पर्पल कैप तालिका में भुवनेश्वर कुमार, जिन्होंने 2016 और 2017 में पर्पल कैप जीती थी, अब कगिसो रबाडा से आगे निकल गए हैं। KKR के खिलाफ एक विकेट लेकर भुवनेश्वर के अब 22 विकेट हो गए हैं, जबकि रबाडा के नाम 21 विकेट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव, गुजरात टाइटंस के राशिद ख़ान, केकेआर के कार्तिक त्यागी और सनराइजर्स हैदराबाद के इशान मलिंगा के नाम 16-16 विकेट हैं। 

NO Such Result Found