स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस अपने सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।
मुंबई इंडियंस ने 2022 सीजन के लिए अपने टीम में 4 खिलाड़ियों को बरकरार रखा जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड शामिल थे। आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान मुंबई ने अपनी टीम में 21 खिलाड़ियों को खरीदा। ईशान किशन पर फ्रेंचाइजी ने सबसे 15.25 करोड़ की बोली लगाई। कुछ अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ी जिन्हें मुंबई ने नीलामी के दौरान खरीदा था उनमें मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, फैबियन एलन, जोफ्रा आर्चर और रिले मेरेडिथ शामिल हैं। हालांकि आर्चर चोटिल होने के कारण इस सीजन में नहीं खेलेंगे।
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
27 मार्च - एमआई बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, दोपहर 3:30 बजे
02 अप्रैल - एमआई बनाम राजस्थान रॉयल्स, डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई, दोपहर 3:30 बजे
06 अप्रैल - एमआई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, शाम 7:30 बजे
09 अप्रैल - एमआई बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, शाम 7:30 बजे
13 अप्रैल - एमआई बनाम पंजाब किंग्स, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, शाम 7:30 बजे
16 अप्रैल - एमआई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 7:30 बजे
21 अप्रैल - एमआई बनाम चेन्नई सुपर किंग्स. डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई, शाम 7:30 बजे
24 अप्रैल - एमआई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7:30 बजे
30 अप्रैल - एमआई बनाम राजस्थान रॉयल्स, डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई, शाम 7:30
06 मई - एमआई बनाम गुजरात टाइटन्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 7:30 बजे
09 मई - एमआई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई, शाम 7:30 बजे
12 मई - एमआई बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7:30 बजे
17 मई - एमआई बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7:30 बजे
21 मई - एमआई बनाम दिल्ली कैपिटल, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7:30 बजे
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन।