Sports

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स को कप्तानी में आईपीएल 2022 के फाइनल तक लेकर जाने वाले कप्तान संजू सैमसन खूब तारीफें बटोर रहे हैं। राजस्थान के लिए तीन और चार नंबर पर खेलते हुए सैमसन ने कई प्रभावशाली पारियां खेलीं और साथ ही साथ अपनी विकेटकीपिंग से सबको प्रभावित किया। सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी मिलने पर एक इंटरव्यू दी थी। एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं द्रविड़ या धोनी, या किसी और से अलग हूं। इसलिए, मैं जितना स्वाभाविक हूं उतना ही बनने की कोशिश करता हूं। मुख्य रूप से, मैं टीम के मूड का आकलन करने की कोशिश करता हूं। अक्सर, वे सभी उत्तेजित हो जाते हैं और इसलिए उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। यह कभी-कभी सबसे बेवकूफी भरी बात होती है, क्योंकि हर कोई अपने कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है।

Sanju Samson, Dravid, Dhoni, Rajasthan royals, Sanju samson Latest news, IPL 2022, संजू सैमसन, द्रविड़, धोनी, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन नवीनतम समाचार, आईपीएल 2022

सैमसन ने इस दौरान द्रविड़ के साथ बिताए गए पलों का भी याद किया। भारत ए टीम के साथ रहते हुए सैमसन ने द्रविड़ के साथ काफी समय बिताया था। उन्होंने कहा कि भारत के महान कप्तान ने हमेशा खिलाडिय़ों को मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। सैमसन बोलेे- उनके भाषण गहरे थे। वह अक्सर जीवन के उच्च उद्देश्य की बात करते थे। उनकी बातों में लंबे समय तक हमारा ध्यान खींचने की सम्मोहक शक्ति थी। वह केयरिंग और समझदार थे। वह हमसे प्यार करते थे और यही चीज हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित करती थी। यही माहौल हम राजस्थान टीम में बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:- सचिन ने चुनी IPL की बेस्ट प्लेइंग 11, विराट और रोहित को किया बाहर; इसे बनाया कप्तान

 

बता दें कि राजस्थान ने 14 वर्षों बाद आखिरकार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी। वह फाइनल में गुजरात टाइटंस के साथ  भिड़ी जोकि संभवत: टूर्नामैंट की सर्वश्रेष्ठ टीम रही। राजस्थान के कप्तान संजू के लिए भी यह सीजन अच्छा गया। उन्होंने 17 मैचों में 147 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए। 

Sanju Samson, Dravid, Dhoni, Rajasthan royals, Sanju samson Latest news, IPL 2022, संजू सैमसन, द्रविड़, धोनी, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन नवीनतम समाचार, आईपीएल 2022

अगर आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात की जाए तो संजू सैमसन ऊपरी कतार में खड़े दिखाई दिए। भारत की ओर से रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक ने प्रभाव तो दिखाया लेकिन वह टीम के लिए ज्यादा रन नहीं बना पाए। सैमसन को 400 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरू होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज के लिए चुना नहीं गया। इससे उनके फैंस निराश हैं।