Sports

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर से रॉबिन उथप्पा का बल्ला गरज रहा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेले गए मैच में उथप्पा के बल्ले से 50 गेंदों में 89  रन निकले। इस दौरान उन्होंने 9 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। यही नहीं उन्होंने शिवम दूबे के साथ रिकॉर्ड साझेदारी भी की जिस के कारण 10 ओवर में 60 रन बनाने वाली चेन्नई ने अगले 10 ओवर में टीम का स्कोर 216 रन पर ला खड़ा किया। रॉबिन उथप्पा बीते दिनों धोनी पर दिए अपने बयान के कारण चर्चा में आए थे। उथप्पा ने कहा था कि वह धोनी की इतनी इज्जत करते थे कि उन्हें माही भाई कहकर बुलाना मेरे लिए काफी मुश्किल होता था।

IPL 2022, Robin Uthappa, MS Dhoni, चेन्नई सुपर किंग्स, Big Records, Dhoni, CSK vs RCB,  आईपीएल 2022, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी, बड़े रिकॉर्ड, धोनी, सीएसके बनाम आरसीबी

रॉबिन उथप्पा ने इस दौरान धोनी के आईपीएल में बनाए रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। धोनी ने 224 मैचों में 4838 रन बनाए हैं जबकि रॉबिन उथप्पा ने यह उपलब्धि 197 मैचों में ही अपने नाम कर ली है। अब उनके नाम पर 4916 रन हो गए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले प्लेयर की लिस्ट देखें तो रॉबिन उथप्पा इस समय 10वें नंबर पर चल रहे हैं। उनके नाम पर 180 छक्के दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में 357 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर बने हुए हैं। इसके बाद डीविलियर्स 239, रोहित शर्मा 231 और धोनी 222 का नाम है। 

इसी तरह अर्धशतक लगाने के मामले में रॉबिन उथप्पा अब केएल राहुल की बराबरी पर आ गए हैं। हालांकि राहुल ने सिर्फ 94 मैच खेलकर ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईपीएल में सर्वाधिक पचासे का रिकॉर्ड डेविड वार्नर (50) के नाम पर है। इसके बाद शिखर धवन (44) का नाम आता है। 

IPL 2022, Robin Uthappa, MS Dhoni, चेन्नई सुपर किंग्स, Big Records, Dhoni, CSK vs RCB,  आईपीएल 2022, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी, बड़े रिकॉर्ड, धोनी, सीएसके बनाम आरसीबी

उथप्पा के लिए सर्वोच्च आईपीएल स्कोर
88* बनाम बेंगलरु, मुंबई 2022
87 बनाम आरपीएस, पुणे 2017
83* बनाम आरसीबी, कोलकाता 2014
80* बनाम सीएसके, कोलकाता 2015
80 बनाम एमआई, कटक 2014

 

बता दें कि उथप्पा ने रविचंद्रन अश्विन के साथ यूट्यूब चैनल पर धोनी के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि शुरू में मेरे लिए उन्हें माही भाई कहना बहुत मुश्किल है। चूंकि जब से मैं उन्हें जानता हूं, तो वह माही, एमएस थे। मैं करीब 10-12 या 13 साल के बाद उनके साथ खेला। तो मैंने पूछा, मैं क्या कहूं दोस्त? असल, में मुझे पता नहीं है। क्या मैं तुम्हें माही भाई कहूं? क्योंकि आसपास हर कोई आपको इसी नाम से बुला रहा है। तो उन्होंने कहा, मुझे एमएस या माही या जो तुम्हारा दिल करे बुलाओ।