Sports

खेल डेस्क : शारजाह की तेज पिच पर जमकर रन बरसाने वाले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में बुरी तरह फ्लॉप हो गए। राजस्थान के बल्लेबाजों ने कई गलतियां कीं जिसके चलते वह सीजन का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने में टॉप पर आ गए। यही नहीं खराब प्रदर्शन कर राजस्थान ने अपने लिए प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली कर ली हैं।

यूएई में आईपीएल मैच (न्यूनतम स्कोर)
70 आरसीबी बनाम राजस्थान, अबू धाबी 2014
84 दिल्ली बनाम चेन्नई, अबू धाबी 2014
84-8 कोलकाता बनाम बेंगलुरु, अबू धाबी 2020
90-9 राजस्थान बनाम मुंबई, शारजाह 2021
92 बेंगलुरु बनाम कोलकाता, अबू धाबी 2021

20 ओवर खेलकर सबसे कम स्कोर
84-8 कोलकाता बनाम बेंगलुरु, अबू धाबी, 2020
90-9 राजस्थान बनाम मुंबई, शारजाह, 2021
92-8 पंजाब बनाम चेन्नई डरबन, 2009

आईपीएल 2021 में सबसे कम स्कोर
90/9 राजस्थान बनाम मुंबई, शारजाह
92 बेंगलुरु बनाम कोलकाता, अबू धाबी
106/8 पंजाब बनाम चेन्नई, मुंबई
111 मुंबई बनाम बेंगलुरु, दुबई
115/8 हैदराबाद बनाम कोलकाता, दुबई

शारजाह में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का यह सबसे कम स्कोर है। राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। विकेट धीमा और दो गति वाला भी रहा। हालांकि बल्लेबाज अगर धैर्य रखते तो यहां अच्छा स्कोर बन सकता है। ज्यादातर बल्लेबाज क्रॉस-बैटेड शॉट मारते हुए देखे गए। मुंबई इंडियंस को श्रेय दिया जाता है क्योंकि उन्होंने टीम को विशेष रूप से नीशम को सही समय पर उतारा।