Sports

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। आईपीएल (IPL) की संचालन परिषद ने मंगलवार को यहां एक बैठक में यह फैसला लिया। हर साल अप्रैल मई में होने वाले आईपीएल के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी पहली बार कोलकाता में हो रही है। यह शहर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का घरेलू मैदान है। 

आईपीएल 2020 की नीलामी में हर टीम के पास इतने करोड़ 

 IPL, indian premier league

आईपीएल संचालन परिषद के एक सदस्य ने बैठक के बाद कहा कि आईपीएल की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी। पहले यह बेंगलुरू में होती थी। हर फ्रेंचाइजी को 2019 सत्र में 82 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जो 2020 सत्र में बढ़कर प्रति टीम 85 करोड़ रुपए हो गए हैं। इसके अतिरिक्त तीन करोड़ रुपए अतिरिक्त हर टीम के पास होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के पास 7.7 करोड़, राजस्थान रायल्स के पास 7.15 करोड़ और केकेआर के पास 6.05 करोड़ रुपए का बैलेंस है।

आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले टीमों के पास शेष राशि

IPL 2020 auction on December 19, know which team has how much money
चेन्नई सुपर किंग्स : 3.2 करोड़ रुपए।
दिल्ली कैपिटल्स : 7.7 करोड़ रुपए।
किंग्स इलेवन पंजाब : 3.7 करोड़ रुपए।
कोलकाता नाइट राइडर्स : 6.05 करोड़ रुपए।
मुंबई इंडियंस : 3.55 करोड़ रुपए।
राजस्थान रायल्स : 7.15 करोड़ रुपए।
रायल चैलेंजर्स बेंगलोर : 1.80 करोड़ रुपए।
सनराइजर्स हैदराबाद : 5.30 करोड़ रुपए।