Sports

जालन्धर: मोहाली के मैदान पर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से चर्चा में आए। हालांकि इस बार उनके चर्चा में आने का कारण मांकडि़ंग नियम नहीं बल्कि मोहम्मद नबी को रन आऊट करना था। दरअसल हैदराबाद की टीम जब 14वां ओवर खेल रही थी तब वार्नर 33 तो नबी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। हैदराबाद का स्कोर था दो विकेट खोकर 80 रन। स्कोर कम होने के कारण वार्नर ने बड़े स्ट्रोक लगाने शुरू कर दिए। इसी बीच अश्विन की एक गेंद पर उन्होंने सीधा शॉट लगाया लेकिन अश्विन ने इस शॉट को न सिर्फ रोका बल्कि नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े नबी को रन आऊट भी कर दिया। 
फोटो 1 : अश्विन की गेंद पर वार्नर ने लगाया सीधा शॉट

IPL 2019 : Ravichandra Ashwin Quick runout to Nabi going viral
फोटो 2 : अश्विन ने शॉट अपनी ओर आता देख फौरन इसे रोकने की कोशिश की। अश्विन सफल रहे। तभी उन्होंने देखा कि नॉन स्ट्राइक एंड पर नबी अपनी क्रीज से बाहर है।

IPL 2019 : Ravichandra Ashwin Quick runout to Nabi going viral
फोटो 3 : नबी को क्रीज से बाहर देखकर अश्विन ने एक हाथ से ही गेंद विकेटों में दे मारी। नबी देखते ही रह गए।

IPL 2019 : Ravichandra Ashwin Quick runout to Nabi going viral
फोटो 4 : क्विक अश्विन को देखकर वार्नर उससे भी ज्यादा हैरान दिखे। क्योंकि तब हैदराबाद को बड़ा टारगेट बनाने के लिए नबी की जरूरत थी।

IPL 2019 : Ravichandra Ashwin Quick runout to Nabi going viral